Search This Blog

Saturday, February 5, 2011

रब गुण गाय रे तू मना

रब गुण गाय रे तू मना
काहे भटकत फिरे निसदिना
छीनभंगुर सब जगतमे सारा
मायाजाल फिरता कल्पना
- राग देस, तीनताल

Tuesday, September 7, 2010

रसिकनी राधा पलना झूले

रसिकनी राधा पलना झूले
देख देख गोपीजन बोले
रतन जटित को पलना सोहे
निरख निरख जन नी मन बोले

- मधमाद सारंग

रंग दे रंगरेजवा

रंग दे रंगरेजवा
जैसे मोरी पिया की पगरिया
रंग दे मोरी सुरख चुनरिया
जैसे मोरी पिया की पगरिया

- राग मधमाद सारंग

Thursday, February 25, 2010

कोयलिया बोले अम्बुवा

कोयलिया बोले अम्बुवा डाल पर
रुतु बसंत की देता संदेसवा

नया कलियन पर गुंजत भंवरा
उन्हीके संग करत रंग रलिया
वही बसंत की देता संदेसवा

- राग मालकंस, तीनताल 

मालकंस तराणा, , द्रुत तीनताल

तोम तनन तन देरेना तदारे दानि
तादानी नादिर दानि न देरेना

यार मोयलिया लाय लाल रे
तन देरे ना दाना देरेना तदानी
धा तिरकिट धुम तिरकिट धित्ता
क्रान्धा क्रान्धा क्रान

- मालकंस

मालकंस भजन

दिन नीके बीते जाते है
सुमिरण कर श्री रामनाम 
तज विषय भोग सब और काम
तेरे संग चले नाही एक धाम
जो देते है वो पाते है
दिन नीके बीते जाते है

जो तू लागे विषय विलासा
मूरख फसे मोह की पाशा
क्या देखे स्वसन की आशा
गए फिर नाही आते है
दिन नीके बीते जाते है

लग चौरासी भरम के आया
बड़े भाग मनुषतन पाया
तापरबी कछु नाही कमाया
फिर पाछे पछताते है
दिन नीके बीते जाते है

- राग मालकंस, तीनताल

Thursday, December 24, 2009

धर्म मानी

धर्म मानी वीरा मानी
त्याग मानी राम चन्द्र

विपुल मानी तेज और
रसिक मानी नर हरे
- राग मालकौंस

Tuesday, December 15, 2009

मालकंस सब गुनिजन गावत (lakshan geet)

मालकंस सब गुनिजन गावत
मध्यरात्री मधुर सुर आलापत

रिषभ पंचम वर्जित स्वर हे
सा संवादी ओड़व सब गावत

- राग मालकंस, लक्षणगीत

Wednesday, December 2, 2009

सैय्या ना करो इतनो गुमान रे

सैय्या ना करो इतनो गुमान रे
पैय्या परुंगी सौ सौ बार रे

 दिनरंग की तुम एक ना मानी
 मानी सौतन की सारी बतिया

- राग मालकंस, तीनताल

Tuesday, December 1, 2009

घूंगर बाजे रे सजनी

घूंगर बाजे रे सजनी
सदारंग को नाच करी

ममदसा प्रिया की
नाचतरी रे सजनी
नाचतरी रे सजनी

- राग हंसध्वनी , तीनताल

डार डार पागन पर

डार डार पागन पर
कोयलिया बोले

रुतु बसंत में उमगे
नए रुतु नए फूल
फूल बनके डार देखो
सुध-बुध बिसराई

- राग हंसध्वनी, एकताल

सखी वनमाली

सखी वनमाली
विहार विपिन मझूरी

निरखत द्रुम फल - फूल
हरियाली झुकरही

- राग हंसध्वनी , एकताल

Tuesday, November 3, 2009

जय शिव शंकर, जय गंगाधर - भजन

जय शिव शंकर, जय गंगाधर
करुणाकर करतार हरे
जय कैलासी जय अविनाशी
सुखदासी सुखसार हरे

जय शशीशेखर जय डमरुधर
जय जय प्रेमाकार हरे
जय त्रिपुरारी जय मदहारी
अमित अनंत अपार हरे

जय रामेश्वर जय नागेश्वर
वैद्यनाथ केदार हरे
काशीपति श्री विश्वनाथ जय
मृत्युंजय अविकार हरे

- राग शंकरा भजन

शंकर शिव गंगाधर

शंकर शिव गंगाधर
गौरीधर सुखसागर

गौरतनु हास्यवदन
मदन दहन व्याघ्रासन
कर दर्शन हे पावन
सकल जीव सुर मुनिवर

- राग शंकरा

Tuesday, August 18, 2009

जारे जारे जारे कान्हा

जारे जारे जारे कान्हा
तोसे नाही बोलू
तू तो करत धिटाई
हू तो बार बार वारि जाऊ कान्हा

रसभरी तोरी बतिया न मानु
जाओ छलिया प्रीत न जानू
छेडो न ब्रिज की नारी जारे कान्हा

- राग बागेश्री

Tuesday, August 4, 2009

रुतु बसंत आयी सजनी

रुतु बसंत आयी सजनी,
कोयलिया बोलन लागी

बन बन दर दरस खिले
छाए बहार बसंत की
फूल रही डाली डाली सजनी

- राग बागेश्री

Saturday, August 1, 2009

पियरवा घर आओ

पियरवा घर आओ, घर आओ
तुम बिन जियरा,सजनवा, देवो दरसवा
मानो बिनती मोरी,सैय्या
एरी पियरवा ...

कासे कहूँ अब तरप तरप जिया
दिन नही चैन , रैन नहीं निंदिया
बिरह सतावे तरपत मोरा जियरा
एरी पियरवा ...

- राग बागेश्री , तीनताल

Monday, July 27, 2009

सखी मन लागे ना ...

सखी मन लागे ना ...
कहू जतन
मानत नाही मोरा जिया समझाय रही

ना जानू बालम
मिले कब हूँ प्रीत लगाए पछताय
सखी मन लागे ना ..

- राग बागेश्री